सारण :छात्र संगठन ने मनाया भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस
#संजय कुमार पांडेय

  छपरा (वि वि)
 जय प्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई  राजेंद्र महाविद्यालय छपरा में छात्र संगठन आर एस ए के द्वारा भ्रष्टाचार  मुक्ति दिवस मनाया गया मालूम हो की आज ही के दिन  भय, आतंक,  शैक्षणिक आराजकता, भ्रष्टाचार का तांडव नृत्य करने वाले कुलपति  प्रोफेसर डॉ विजेंद्र गुप्ता भ्रष्टाचार के मामले में  अपने पद से  बर्खास्त हुए थे। आज के दिन संगठन विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार मुक्त दिवस मनाता है । संगठन ने बहुत संघर्ष कर  इस लड़ाई को जीता था। संगठन के कई सदस्यों को जेल जाना पड़ा  कई पर मुकदमे किए गए ,कई की डिग्री रद्द की गई और नाम काटे गए।  कई तरह के प्रतारणा दिए गए  लेकिन संगठन के नेता  एवं कार्यकर्ता  कुलपति के आगे झुके नहीं अंतिम समय तक  लड़ाई लड़ते  रहे  अंततः संगठन की जीत हुई जयप्रकाश विश्वविद्यालय के इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ  भूत वर्तमान  भविष्य  के लिए वह लड़ाई मील के पत्थर साबित  हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन महासचिव राहुल तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के पीछे एक और महत्वपूर्ण कारण नौकरशाही और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता का ना होना है। विशेष रूप से सरकार के अधीन चलाए जाने वाले संस्थान गंभीर मुद्दों के तहत नैतिक अस्पष्टता दिखाते हैं। जो धन गरीब लोगों के उत्थान के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए वह खुद राजनीतिज्ञों ने अपने इस्तेमाल के लिए रख लिया। इससे भी बदतर जो लोग समृद्ध नहीं हैं और सत्ता में बैठे लोगों को रिश्वत नहीं दे सकते वे अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं इसलिए उनकी काम की फ़ाइल कार्रवाई के बजाए धूल फांक रही है। जाहिर है किसी भी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में गिरावट तब-तब आई है, जब-जब भ्रष्ट अधिकारियों ने देश पर शासन किया है। पूर्व के लड़ाइयों से सीखना चाहिए भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे लड़ा जाए।
वही संगठन के सचिव अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थिति बहुत तनावग्रस्त हो गई है और जब तक सामान्य जनता कोई कदम ना उठाए और सतर्क नहीं हो जाती तब तक भ्रष्टाचार को हमारे समाज से उखाड़ फेंका नहीं जा सकता है। तो आइए हम एक साथ खड़े हो और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें। संगठन के नेता गुड्डू कुमार ने कहा कि आज का माहौल जो जयप्रकाश विश्वविद्यालय में है फिर गुप्ता काल का याद दिला रहा है भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने के लिए सचिव भूषण सिंह ने संगठन के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।
संगठन नेता परमजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह आर्थिक भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हो गए हैं इनके खिलाफ संगठन तथ्य के साथ खुलासा करेगी और इस लड़ाई को अंतिम अंजाम तक ले जाएगी इस अवसर पर आलोक ,अजय दीपक , परमेन्द्र कुमार सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
      बताते चले की जय प्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ डी के गुप्ता के खिलाफ आर एस ए ने ही लड़ाई शुरू की थी।जिसके तहत बहुत से छात्र नेताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा केश किया गया था तथा कुछ की डिग्री भी रद्द की गई थी।लेकिन बाद में इन छात्र नेताओं की जीत हुई।आज भ्रस्टाचार दिवस मनाने के साथ इन छात्र नेताओं के भाषण में छात्र संघ चुनाव की तैयारी का झलक भी दिखाई दिया।