हरपुर कराह में छठ महोत्सव पर कंबल वितरण : सामर्थ्यवान लोग गरीबों की मदद करें तो होगा समाज विकसित- मीना अरूण

बनियापुर (सारण) : पूजा के साथ मानवता की सेवा की मिसाल कायम कर चुके हरपुर कराह गण्डकी नदी तट पर कंबल बितरण समारोह के 10 वे साल के समारोह में पहुचे सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीणा अरुण ने कही।श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति द्वारा लगातार 10 वे साल 121 जरूरत मन्दो को कंबल बितरण किया

इस मौके पर इसुआपुर मुखीया संघ के अध्यक्ष मुखीया संगम बाबा ने कहा कि कि सामाजिक सरोकार के साथ पूजा का आयोजन और कंबल बितरण मानवता की सेवा है।


वही भाजपा नेता आनंद शंकर ने कहा कि समाज के सामर्थ्यवान लोग गरीबो की मदद करे तभी समाज बिकसित होगा।ठंढ से पूर्व इस तरह की पहल प्रशंसनीय है। वही मुखिया प्रतिनिधि रामप्रकाश दास ने कहा कि दहेज उन्मूलन और पर्यवरण सुरक्षा और शराब बंदी पँर बने सैंड आर्ट को लोगो से बास्तविक जीवन मे उतारने की अपील की। इस मौके पर घाट के निर्माता बच्चन सिंह , धुपनारायन सिंह बिनोद सिंह , बिपुल, सोनू, सुमन, नीतीश, ब्रजेश कुमार पूर्व मुखिया राम प्रकाश दास बेहतर एंकरिंग के लिए सम्मानित करतें हुए आयोजन समिति को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।




Recent Comments