सारण :घायल की उपचार के दौरान मौत
परसा-
मकेर थाना क्षेत्र के हैजलपुर गाँव निवासी चंद्रदीप सिंह के पुत्र शिवबालक सिंह का मौत उपचार के क्रम में पीएमसीएच में हो गया।घटना को लेकर चंद्रदीप सिंह ने थाना में एक अवेदन देकर पड़ोसी श्याम बहादुर सिंह के पुत्र गेनू सिंह गणेश सिंह श्याम बहादुर सिंह एंव पत्नी जया देवी पर दरवाजे पर चढ़ गली गलौज करने लगे।बिरोध करने पर लाठी डंडे रड से वार कर घायल कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है।मारपीट के उपरांत घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उपचार के लिए पीएमसीएच भर्ती कराया गया।जहाँ उपचार के दौरान घायल का मौत हो गया।परिजन द्वारा शव को लेकर मकेर थाना पंहुचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच में पुलिस जुटी है।