मढ़ौरा में मनरेगा कर्मी से कार्यालय में मारपीट,कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

#रेफरल अस्पताल में इलाजरत मनरेगा कर्मी
मढ़ौरा(सारण): स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मी के साथ मुखिया प्रतिनिधि द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में कर्मियों ने प्रदर्शन कर कार्य को ठप कर दिया.बताया जाता है की बुधवार को कार्यालय में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मी मनिंद्र कुमार वर्मा के साथ स्थानीय प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी के प्रतिनिधि व पति अमित कुमाता यादव पांच-छः लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे.कार्यालय में कार्य कर रहे सहायक कर्मी मनिंद्र कुमार वर्मा से प्रोजेक्ट ऑफिसर के बारे में जानकारी ले ही रहे थे की वार्तालाप के क्रम में आक्रोशित होकर मारपीट पे उतारू हो गये और दुर्व्यवहार करने लगे.कार्यालय सहायक कर्मी मनिंद्र कुमार ने बताया की मुखिया पति ने उनके साथ लात-मुक्का से हमला कर दिया, जिसमें उनके मुंह , ओंठ और सर में काफी चोटें आयी और पहने शर्ट भी फट गया. घायल मनरेगा कर्मी ने अपना प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया.

सूचना पाकर आसपास के कार्यालय कर्मी इक्कठा होने लगे तबतक मुखिया पति अमित कुमार यादव कार्यालय से खिसक गये.कर्मियों ने घटना से आक्रोशित होकर बीडीओ बीर बहादुर पाठक को मामले को तुरंत जानकारी देते हुये प्रदर्शन शुरू कर दिया.जिससे सभी कार्यालयों के कार्य ठप्प हो गये.इस सम्बंध में बीडीओ श्री पाठक ने बताया की घटना को लेकर कार्यालय कर्मी काफी आक्रोशित है.सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस भी आयी थी.अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को मामले की जानकरी दे दी गई है.पीड़ित कर्मी मनिंद्र कुमार वर्मा थानाध्यक्ष और वरीय अधिकारियों को कारवाई के लिये आवेदन देने वाले है.प्रदर्शन के बाद कर्मियों को वरीय अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष कारवाई के आश्वासन मिलने के बाद अपने कार्य शुरू कर दिये है.वहीं थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की सूचना पाकर पुलिस प्रखंड कार्यालय गयी थी, अभी पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है.आवेदन मिलने पर अग्रेतर कारवाई की जायेगी.