समस्तीपुर:समारोह में हुआ पुस्तक “अतीत का दर्पण” का विमोचन
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग के सभागार में युवा साहित्यकार राजाराम महतो रचित काव्य संग्रह “एक टुकड़ा वसंत का” और रामपुकार महतो द्वारा संकलित पुस्तक “अतीत का दर्पण” का पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ० रामविलास राय ने की संचालन संस्कृत साहित्य परिषद अध्यक्ष बाबुप्रसाद शर्मा कर रहे थे।
मुख्यातिथि बिहार विधान परिषद प्रो० नवल किशोर यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ कर किताब नहीं लिखा जाता समझकर किताब लिखा जाता है ,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की शिक्षा ठीक है लेकिन सुधार की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो गरीब के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ते हैं और जो राजनेता बड़े बड़े लोग हैं उनकी बच्चे प्राइवेट संस्थानों में देश विदेशों में पढ़ते हैं ।इसी कारण से हमारे देश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था चौपट है और जो राजनेता बड़े बड़े लोग हैं उनकी विद्या बच्चे प्राइवेट संस्थानों में देश विदेशों में पढ़ते हैं इसी कारण हमारे देश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था चौपट है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं की बच्चे जब सरकारी विद्यालय में पढ़ने लगेंगे तो शिक्षा व्यवस्था सुधर जाएगी।पुस्तक विमोचन समारोह में क्षेत्रीय विधायक रामबालक सिंह व उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह,शिक्षक नेता रजनीश कुमार, भाजपा के नेता अरविंद कुमार ,उपेन्द्र कुशवाहा ,मनोज कुमार, जिला परिषद रीना राय,परमानंद मिश्र,रामलग्न सिंह,विजयवर्त कंठ,लक्ष्मी महतो,रामाकांत “रामा”, अर्जुन कुमार, मनोरंजन प्रसाद मिश्र, प्रभु नारायण झा,हरिओम शाही,रामचन्द्र राय, स्वंयप्रभा,संजीव कुमार,राकेश कुमार,राजेश कुमार, दीपक कुमार आदि लोगों ने सम्बोधित किया।सभी अतिथियों को पुष्पमाला, चादर एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ज्योति कलश संस्था सचिव शशि कुमार सुमन ने की।