*सीवान में दो अलग- अलग सङक दुर्घटना में एक युवक व एक बच्चे की मौत*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
*👉सीवान के सूर्यपुरा गाँव मे NH 101 पर बाईक के कुचलने से एक बच्चे की मौत तो वहीं SH 73 पर धर्मकांटा के समीप ट्रक ने एक युवक को कुचला👈*
♨सीवान के बसंतपुर में गुरुवार को दो स्थानों पर हुए अलग- अलग दुर्घटना में एक युवक व एक बच्चे की मौत हो गया वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 101 को घंटो जाम रखा.
एक घटना के संबंध में बताया जाता है कि
बताया जाता है कि नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी काशीनाथ मांझी का पुत्र पप्पू एवं जवाहर मांझी का पुत्र दिपक कुमार एक ही मोटरसाइकल पर सवार होकर मलमलिया की तरफ जा रहे थे. रास्ते में सूर्यपुरा गाँव मे पिन्टू राम का पांच वर्षीय पुत्र अजीत कुमार उनकी बाईक के चपेट मे आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घर वालो द्वारा घायल अजीत को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर, गाँव वालों ने दोनों बाईक सवार युवको को बन्धक बनाकर एक कमरे मे बन्द कर एनएच 101 को जाम कर डाला. लोग मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे. वहीं घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची बसंतपुर पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया और उनपर रोड़ेबाजी भी की. जिसके बाद नवीगंज ओपी और भगवानपुर हाट थाना पुलिस समेत अतिरिक्त बल वहां भेजी गयी तब जाकर बसंतपुर पुलिस ने बंधक बने दोनों बाईक सवार युवको को लोगों के चंगुल से छुडाने में कामयाब हुयी.
वहीं दूसरी घटना एसएच 73 पर हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया वैश्य टोला निवासी कालीचरण रावत के पुत्र धनेश कुमार की तबियत ख़राब होने के कारण उसे इलाज के लिए उसका भाई चंदन रावत गांव के ही महेश रावत के पुत्र मुकेश रावत के साथ बाइक पर लेकर बसन्तपुर जा रहा था. इस दौरान रास्ते मे तेज आंधी-पानी शुरू हो गयी. और स्टेट हाई वे 73 पर धर्मकांटा के सामने उनकी बाईक सामने से आरे एक ट्रक से टकरा गयी. जिससे वे तीनो गीर पड़े. दुर्घटना में मुकेश रावत की मौके पर ही मौत होगयी जबकि चंदन रावत और धनेश कुमार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.
वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.घटना की सूचना पाकर बसंतपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा घटना स्थल पर पहुच शव को कब्जे में लिए और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा. वहीं दोनों घायल भाईयों को बसन्तपुर पीएचसी में लाया गया, जहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक मुकेश रावत के पिता महेश रावत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमे अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.





Recent Comments