सारण के मंटू को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान
दैनिक खोज खबर, छपरा
अपने बेहतरीन सामाजिक कार्यों के कारण बहुत जल्द ही जिले के लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रक्तदान के क्षेत्र में क्रांति लाने एवं युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करने के लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मन्टु कुमार यादव को राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है 21 नवंबर को दिल्ली के अंध्रा भवन में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल यूथ अवॉर्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, भारतीय हिंदी के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन सरकार के लिए राज्य मंत्री विजय गोयल , सामाजिक न्याय और भारत सरकार के सरकार के लिए राज्य मंत्री श्री रामदास अथावाले उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि मन्टु राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। पुरस्कार लेने के बाद मन्टु छपरा के युवाओं को एकजुट कर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया का गठन किया जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष दर्जनों रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों व्यक्ति रक्तदान कर लोगों को जीवनदान दे रहे हैं। 10 से अधिक केंद्रों पर फ्री कोचिंग की व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है जिसमें 1000 से अधिक कमजोर तबके के बच्चे पढ़ रहे हैं। जन्मदिन, विवाह, तिलक उत्सव या कोई विशेष अवसर पर पौधारोपण या उपहार में पौधा देने का अभियान चलाया जा रहा है वह भी आम लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। स्वच्छता अभियान , राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है नशा मुक्ति दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान, नारी सशक्तिकरण स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा इत्यादि के क्षेत्र में रैली नुक्कड़ नाटक झांसी इत्यादि के द्वारा भी समाज में भाईचारा कायम करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा है।
अभी यह बैकुंठ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिवान में बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं चयन होने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक डॉ• विद्या वाचस्पति त्रिपाठी, नारायण कॉलेज गोरियाकोठी के प्राचार्य डाॅ•प्रमेन्द्र रंजन सिंह , बैकुंठ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ• श्याम शंकर पाण्डेय, अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, सचिव संतोष कुमार सिंह कोषाध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह ने बधाई दी। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्य रणजीत कुमार, प्रिंस कुमार, मकेसर पंडित, सोनाली सिन्हा, रचना पर्वत, क्षमा , डॉ अंजली सिंह, रितु रश्मि ,स्नेहा पांडे, संजीव चौधरी, प्रियंका कुमारी ,मोहम्मद शमशाद, विवेक कुमार, रोशनी रोशन ,दीपा कुमारी, मेहनूर फातमा, नूर शमा, ममता कुमारी, ऐश्वर्या भारती लवली सिंह निधि शर्मा,अमृत कुमार भक्त , नीतू कुमारी, सुनीता कुमारी, सनी सुमन ,सोनी कुमारी, मनीष कुमार सिंह ,रंजन कुमार, कौशिक नेहा, सृष्टि कुमारी, सृजना कुमारी ,इंजीनियर कुमार राम, दुलार माझी, कृष्ण मोहन ,गजेंद्र कुमार सिंह, निशा कुमारी गुप्ता ,अरुण कुमार दुबे ,रितिका कुमारी ,विश्वजीत कुमार ,हेम पुष्प कुमारी ,संध्या कुमारी, हर्षित कुमार ,मनीषा कुमारी, सविता कुमारी ,अरविंद कुमार शर्मा, रिट्ज एवं सैकड़ों सदस्यों ने बधाई दी ।




Recent Comments