सारण :कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ महायज्ञ
—–
देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
रसूलपुर -सारण
छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर रसूलपुर चट्टी स्थित “विजय बरद हनुमान धाम”के प्रांगण में परंपरागत आयोजित नौ द्विवसीय “श्री विनायक चण्डी महायज्ञ “मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ ।हाथी,घोड़े बैण्ड बाजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर सारण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ स्थित कमलदाह सरोवर से जलभरी कर “जय शिव “का नारा लगाते ग्रामीण मार्गों से होते यज्ञ स्थल पहुँचे जहाँ प्रकाण्ड बिद्वानों द्वारा बैदिक मंत्रोचारणों के बीच महायज्ञ का शुरूआत कराया गया ।यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा सिंह व संयोजक टूनटून प्रसाद ने बताया कि यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु रामलीला व रासलीला के आयोजन के साथ हीं उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से पधारे “आचार्य सदन बिहारी चतुर्वेदी” उर्फ मानस जी मराल प्रबचन के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच अमृत बर्षा करेंगे ।कलश यात्रा को शांतिपूर्ण सफल बनाने मे जीतेन्द्र ठाकुर, मुरली सोनी,सुरेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, सी प्रसाद महतो,क्रान्ति बाबा,बिकास सिंह पिकु, राजू प्रसाद, संजय सिंह, आदि सदस्यों समेत स्थानीय व्यवसायीयों ने भी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई ।





Recent Comments