सारण :आधार कार्ड बनाने के विवाद में लेनदेन को लेकर संचालक ने किया मारपीट
बनियापुर (सारण)
प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर सौ रूपया में आधार कार्ड बनती है। इसी संचालक ने एक आधार कार्ड बनवाने वाले से सौ रुपया लिया था। लेकिन ग्राहक का आधार कार्ड नहीं बन पाया था। जिसको लेकर जब युवक ने संचालक से आधार कार्ड का दिया हुआ रुपया वापस मांगने आया तो संचालक ने इसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से जख्मी युवक को अस्पताल में इलाज कराई जा रही है। जिसमें चार लोग और जख्मी हो गए है।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है की सारेंया पूर्वी टोला के रंजीत प्रसाद ने पिछले तीन माह पूर्व प्रखंड कार्यालय के सामने आधार सीडिंग करने वाला संचालक रितेश कुमार सिंह को 100 रुपया देकर आधार सीडिंग कराया था। परंतु आज तक न उसका आधार कार्ड आया और नहीं कही नेट पर दिखा रहा था। अपना रसीद लेकर इस बात की शिकायत संचालक से किया तो विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट हो गयी। जिसमें युवक सहित चार लोग जख्मी हो गए। जिसमे रंजीत प्रसाद का इलाज को लिए रेफरल अस्प्ताल में ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देख कर चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया है। जिस मामले में समाचार प्रेषण तक प्राथमिक दर्ज नही हो पायी है।




Recent Comments