वैशाली :पूर्व डिप्टी सीएम के क्षेत्र का बिदूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल
# प्रेम कुमार की रिपोर्ट

बिदूपुर (हाजीपुर)
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र के बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बदहाली का आलम ये कि बीते मंगलवार की देर रात्रि तकरीबन 10:00 तक पीएचसी में ऑपरेशन किया गया , जहां मरीजों की सुविधा व्यवस्था नदारद थी । मरीजों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर से कर्मियों द्वारा इंजेक्शन,निडील ,डिस्पोजल लाने को कहा गया। उस वक्त लाचार मरीज के परिजनों ने मजबूरन प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा खरीदा पड़ा ।

इस मामले को लेकर बुधवार की सुबह मरीज के परिजनों और समर्थकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना जन अधिकार पार्टी के नेता सह राघोपुर पूर्व प्रत्याशी राजा यादव और जिला अध्यक्ष पिंटू यादव को दी गई। इस मामले को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी संजय दास और राजा यादव में तू तू मैं मैं हो गई। । वही श्री यादव ने आरोप लगाया कि प्रभारी शराबी हैं। प्रतिदिन शराब का सेवन करता है। इस दौरान मरीज के परिजनों चंद्रकला देवी ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन हो जाने के बाद नही डॉक्टर और नहीं कंपाउंडर आकर मरीज को देख रेख किया। बुलाए जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया उन्होंने यह भी बताया कि खाने में दूध ब्रेड खिचड़ी आदि नहीं दी गई । कर्मियो द्वारा बोला गया इंजेक्शन, निडिल, डिस्पोजल बाहर से खरीद कर लाओ।रोगियो के आरोप को प्रभारी डॉ संजय दास ने बेबुनियाद बताते हुये कहा की पूर्वग्रह से ग्रसित होकर निराधार आरोप लगाया गया है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटो घंटो तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।