आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं चौथे दिन भी धरना पर रही, सरकार को कोसा 
 मढ़ौरा/सारण 
आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं ने अपनी 16 सूत्री मांगों के समर्थन में चौथे दिन भी प्रखण्ड मुख्यालय में धरने पर बैठी रही। चैती नवरात्र और छठ पूजा को लेकर उपवास के साथ ही धरने पर बैठी सेविकाओं ने सरकार और बिभाग को जमकर कोसा। धरना के दौरान सेविकाओं ने कहा कि सरकार के मंत्रियों के घर में 100 जोड़ा कलसुप से अर्घ्य दिया जाता है,और हम एक जोड़ा कलसुप खरीदने को बेबस है। 3 हजार की मानदेय पर हमारे बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा ,सरकार ये क्यों नही सोचती। 31 मार्च तक प्रखण्ड कार्यालय पर धरना के बाद जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की बात सेविकाओं ने कही,और कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान असम बीजेपी के मीडिया प्रभारी व स्थानीय भावलपुर निवासी मनोज सिंह ने धरणा स्थल पर पहुंचकर सेविका सहायिका की मांग का समर्थन किया I उन्होंने कहा कि वर्त्तमान स्थिति में मानदेय में बढ़ोतरी जायज मांग है जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चहिए I इस अवसर पर प्रखंड की सभी सेविका सहायिका उपस्थित थी I