मांझी में हड़ताल में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण के कार्य को की बाधित
मांझी(सारण) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत व हड़ताल में शामिल सभी आशा के बुधवार को अस्पताल में कुरियर द्वारा टीकाकरण के लिए उठाव किये जाने वाले वैक्सीन को रोक कर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में मुख्य गेट पर वैक्सीन निकालने का विरोध किया. इसके बाद घण्टों गेट पर ही खड़ा होकर नारेबाजी की और आपने मांग को लेकर डटी रही.टीकाकरण कार्य को बाधित नही करने के लिये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमंत पांडेय ने हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं से काफी विनती की लेकिन उनकी एक न सुनी.




Recent Comments