
सारण :अमनौर में कागज से लदी ट्रक पलटा, चालक घायल
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर बाई पास एमभीआरडी कालेज के नजदीक कागज से लदी एक ट्रक के पलट जाने से यातायात बाधित हो गया. वहीं इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर घायल हो गया. घायल ड्राइवर देवरिया जिला के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पत्थरदेवा गांव निवासी शंभू गुप्ता बताया गया है. ड्राइवर शंभू गुप्ता ने बताया कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसपे कागज लोड है. जो गोरखपुर से पटना जा रही थी. इधर उक्त घटना के बाद अमनौर में लम्बी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है.




Recent Comments