दैनिक खोज खबर/नगरा।प्रखंड क्षेत्र के नगरा चौक सहित क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग जदयू के प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश ने सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी से की है.इस संबंध में उन्होंने सांसद को पत्र लिखकर जनहित में शीघ्र आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है.रवि प्रकाश ने अपने पत्र में कहा है कि नगरा चौक स्थित मंदिर, मुख्य बाजार,प्रमुख चौक-चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.खासकर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद पूरा बाजार और चौक-चौराहा अंधेरे में डूब जाता है,जिससे राहगीरों, महिलाओं,बुजुर्गों एवं दुकानदारों को काफी कठिनाई होती है.साथ ही अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की भी आशंका बनी रहती है.
उन्होंने सांसद से मांग की है कि नगरा चौक,मंदिर परिसर, मुख्य बाजार एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट अथवा आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए,ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हो.इस मांग का समर्थन भाजपा नेता आर्य सुमंत, मो. रियाजुद्दीन, पप्पू कुमार,बबलू कुमार,चित्तरंजन सिंह सहित कई स्थानीय लोगों ने भी किया.सभी ने कहा कि नगरा जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था समय की आवश्यकता है और इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों को भी काफी राहत मिलेगी.

दैनिक खोज खबर/नगरा। प्रखंड क्षेत्र के नगरा चौक सहित क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग जदयू के प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश ने सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी से की है.इस संबंध में उन्होंने सांसद को पत्र लिखकर जनहित में शीघ्र आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है.रवि प्रकाश ने अपने पत्र में कहा है कि नगरा चौक स्थित मंदिर, मुख्य बाजार,प्रमुख चौक-चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.खासकर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद पूरा बाजार और चौक-चौराहा अंधेरे में डूब जाता है,जिससे राहगीरों, महिलाओं,बुजुर्गों एवं दुकानदारों को काफी कठिनाई होती है.साथ ही अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की भी आशंका बनी रहती है.