सारण : दाउदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत


छपरा :जिले के दाउदपुर में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई । इस घटना में घायल 10 से ज्यादा लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बताया जाता है की छपरा के दाउदपुर में हाजीपुर से वापस लौट रही बरातियों से भरी पिकअप वैन अचानक गढ़े में जा पलटी । जिसमें एक महिला समेत घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो और लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। मृतकों की संख्या की पुष्टि होनी अभी बाकी है । जबकि घटना में घायल बाकी लोगों को छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एकमा पुलिस अंचल के चनचौरा बाजार के रिमझिम ऑर्केस्ट्रा ग्रुप दारौंदा थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर निवासी साधु सिंह के घर से वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कर्मापुर निवासी रामनाथ सिंह के यहां बारात में प्रोग्राम देकर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी घायल लोग ऑर्केस्ट्रा पार्टी के सदस्य हैं और एक विवाह समारोह में कार्यक्रम कर हाजीपुर से लौट रहे थे। घटना का कारण पिकअप वैन की तेज गति बतायी जा रही है. तेज गति की वजह से अनियंत्रित होकर पिकअप वैन गड्ढ़े में पलट गयी। सभी के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वहां के स्थिति का जायजा ले रही है।