पानापुर (सारण)गुरूवार को स्थानीय प्रशासन ने पिता के शिकायत पर एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरूद्दीन ने बताया कि धनौती निवासी रघुवंश तिवारी ने आवेदन देकर अपने पुत्र अरविंद तिवारी को आरोपित करते हुए कहा था कि रोज़ रोज पीकर आते हैं तथा पुरे परिवार के साथ गाली गल्लौज करते हैं।पर्व के मौके पर भी परिवार में शांति नहीं है।ऐसे में उनसे हमारे परिवार को सुरक्षित करें।