राजस्थान विश्वविधालय के प्रोफेसर जाट का अपहरण!
आजाद नेब
जयपुर 17 अप्रैल। राजस्थान विश्वविधालय के भूगौल विभाग के एचओडी व प्रोफेसर जेपी जाट को सोमवार सुबह उनके मामलवीय नगर मॉडल टॉउन स्थित घर से अज्ञात लोग उठा कर ले गए। किराएदार द्वारा पुलिस कंट्रोलरूम पर सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल में लगी है मगर यह नहीं बता पा रही है कि राज्य पुलिस कोई एजेंसी प्रोफेसर को ले गई है या कोई और लोग। प्रत्दर्शियो ने कहां जेपी जाट को ले जाने वाले लोग अपने साथ उत्तर पुस्तिकाओ के दो बण्डल लेपटॉप व मोबाइल भी लेकर गए है। किराएदार का कहना है कि प्रोफेसर को ले जाने वाले पुलिस जैसे दिखते थे, दूसरी तरफ शहर पुलिस, एसीबी व एसओजी के अधिकारियों से पुछे जाने पर एक ही जवाब दिया कि उन्होने प्रोफेसर को नहीं उठाया है।
जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउॅन मालवीय नगर में रहने वाले प्रोफेसर जेपी जाट अक्सर किसी न किसी कारण विवादों में रहे है। जुलाई 2016 में विश्वविधालय के ही अन्य प्रोफेसर महिपाल सिहाग ने एसीबी में ऑन लाईन शिकायत करते हुए बताया था कि जेपी जाट व अन्य लोग प्रैक्टिल परीक्षा में गड़बड़ी कर रहे है।
एसीबी के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि वे ऐसे किसी शख्स को नहीं लाए है।
मालवीय नगर पुलिस समेत शहर के अन्य अधिकारियों से पुछे जाने पर उन्होने भी इंकार कर दिया। एसओजी के अधिकारियों ने भी इस घटना से अनभिज्ञता जाहीर की है। ऐसे में प्रोफेसर को कौन और क्यों लेकर गए है, इस बात को लेकर रहस्य बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पूरे मामले की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। संभावना यहीं लगाई जा रही है कि पुलिस कोई अन्य जांच एजेंसी जेपी जाट को पूछताछ के लिए लेकर गई है।




Recent Comments