सारण :पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के साथ पल्स पोलियो अभियान का समापन

छपरा : दिनांक 01-02-2018
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर जागो चौधरी के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान (28 जनवरी से 1 फरवरी 2018 तक )के पांचवें एवं आखिरी दिन एनएसएस स्वंयसेवको द्वारा लगभग 105 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई आज 5 वें एंव आखिरी दिन वैसे बच्चे जो पिछले 4 दिनों में पोलियो की खुराक नहीं पी पाए थे उनकी पहचान कर उन को पोलियो ड्राप पिलाई गई ।
इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० जागो चौधरी ने सभी लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाने की अपील की साथ ही साथ पोलियो के महत्व के बारे मे बताया एंव 5 साल से नीचे के बच्चो की पहचान करना सिखाये,तथा सभी स्वयंसेवको को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिये धन्यबाद दिये ।
पोलियो अभियान को सफल बनाने मे स्वयंसेवक प्रिंस कुमार, रणजीत कुमार, मकेशर पंडित, सन्नी सुमन ,विवेक कुमार ,कुमारी अनिषा, ममता कुमारी ,मोहम्मद शमशाद ,किशन कुमार ,गजेंद्र कुमार, रितेश कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।।।