छापेमारी के दौरान धेनुकी से बीस लीटर शराब बरामद

पानापुर( सारण )स्थानीय पुलिस ने लगुनी गांव में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त लगुनी गांव निवासी राजेश महतो उर्फ आंकड़ महतो बताया जा रहा है।जिसका लगुनी बाजार में गुमटीनुमा दूकान है।बीते 15 सितम्बर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके दूकान में छापेमारी की थी वहां 25 लीटर शराब बरामद हुआ था।पुलिसिया कार्रवाई के दौरान वह भाग निकला था।जिसके बाद से पुलिस उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।उधर पुलिस ने धेनुकी गांव निवासी विकास कुमार के घर में छापेमारी कर 20 लीटर शराब बरामद किया है।इस मामले प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।