
राजपूत करणी सेना का सम्मान समारोह आयोजित
मांझी(सारण) : रिवविलगंज प्रखंड के मैनपुरा गांव स्थित मुन्ना सिंह के आवासीय परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार तथा अति उत्साही सदस्यों को संयमित बनाने जैसी बातों पर चर्चा हुई। बैठक में आगामी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह पूर्व अंचलाधिकारी पंचदेव सिंह संजय पसिंह बलवंत सिंह दारा सिंह सन्त सिंह सेंगर भीम सिंह रंजन सिंह रूपेश कुमार सिंह रमण सिंह विक्की सिंह झुना सिंह राकेश सिंह आदि शामिल थे। अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने किया।




Recent Comments