सारण :छपरा विधायक की पहल से स्टेशन रोड को किया गया अतिक्रमण मुक्त

छपरा 
विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने छपरा जंक्शन के मुख्य पथ से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने बताया कि जंक्शन जाने के रास्ते में बेतरतीब वाहन खड़ा करने या अतिक्रमण से आए दिन स्थानीय दुकानदार तथा दैनिक यात्रीयों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।कई यात्रियों की तो ट्रेन भी छूट जाती है। इसी दौरान उन्होंने आरक्षी अधीक्षक से संपर्क करके पुलिस बल मंगाया। मौके पर पहुंची भगवान बाजार पुलिस के साथ मिलकर नगरनिगम के आयुक्त अजंय राय ने स्टेशन जाने वाली सड़क  में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पूरे अमले के साथ अतिक्रमण हटाने को निकले भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने दुकानों के सामने रखे सामान को हटवाया। हालांकि अतिक्रमण कारियों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते उनको शांत कर दिया गया।स्टेशन रोड की सड़क से कूड़े को विधायक के निर्देश पर हटाया गया। विधायक ने शहर की सफाई पर मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त अंजय राय से काफी नाराजगी जाहिर की। मौके पर नगर निगम आयुक्त अजंय राय, भगवान बाजार थानाध्यक्ष,नगर निगम के जेई एस के श्रीवास्तव, श्याम बिहारी अग्रवाल, डॉ हरिओम प्रसाद, राजेश फैशन आदि मौजूद थे।विधायक डॉ सी एन गुप्ता  ने भगवान बाजार थानाध्यक्ष को स्वंय स्टेशन रोड की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।