बून्दी: बायपास रोड पर शीतल जल की प्याऊ का विधायक डोगरा ने किया उद्घाटन 
अंचल राठौड़ 
बून्दी 6 मई। बून्दी विधायक अशोक डोगरा ने जल ही जीवन है महत्व का सार्थक परिणाम गर्मी में प्याऊ लगाने से ही सम्भव है।
                  बून्दी बायपास रोड माजीसा कुण्ड के पास वार्ड न.13 के पार्षद संजय भुटानी की प्रेरणा से नगर परिषद बून्दी द्वारा शीतल जल की प्याऊ का निर्माण करवाकर वाटर कूलर लगवाया गया जिसके विधिवत उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि सामाजिक स्थर पर भी लोग प्रयास करे ताकि गर्मी में आम राहगिरो को शीतल जल पीने को मिले तो वरदान साबित होगा। अध्यक्षता नगर परिषद बून्दी सभापति महावीर मोदी, विशिष्ठ अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संजय भुटानी ने कहा की शहर में नगर परिषद द्वारा जहाँ भी आवश्यकता महसूस होती है वहाँ शीतल जल की प्याऊ बनवाते है जिससे लोगो को राहत मिलती है। नगर परिषद बून्दी स्वछता में प्रथम आई यह सब जनता के सहयोग से सम्भव हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा, अध्यक्षता नगर परिषद बून्दी सभापति महावीर मोदी, विशिष्ठ अथिति भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संजय भुटानी ने फीता काटकर शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया। पार्षद संजय भुटानी ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान लाडला, भाजपा नेता संजय लाठी, पार्षद पेंशु सिंह, पार्षद सन्दीप शर्मा, पार्षद प्रेम जांगिड, युवा आनन्द रिंटू आनन्द, मनोहर लाल, राजेन्द्र हाडा, जितेंद्र आमेरा आदि उपस्थित थे।