Θ बेतिया – चनपटिया:– *डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉नवयुवक संघ सरस्वती पूजा समिति की ओर से मंगलवार को हुई डांस प्रतियोगिता बूगी-बूगी टॉप टेन कॉम्पिटिशन में बच्चों व युवाओं ने अपनी प्रतिभा से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।मंच का संचालन शैलेंद्र किशोर सुमन ने किया। इस पूरे कार्यक्रमों की तैयारी हैप्पी म्यूजिक एन्ड डांस एकेडमी के डायरेक्टर वैभव निशांत व् पूजा के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गयी थी। प्रतियोगिता में जूनियर व् सीनियर वर्ग के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को एफ एफ जी बी एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अमन कुमार के द्वारा विजेता प्रमाण पत्र व् ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को हैप्पी म्यूजिक एन्ड डांस एकेडमी,चनपटिया के निदेशक वैभव निशांत की ओर से विभिन्न चैनलों के लिए बनाए जाने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में इरशाद जी,वतन केशरी,आर एस वैद्यन, शिवजी प्रभाकर,किशन जोशी शामिल रहे।पूजा सदस्य विकास कुमार,विराज साहू,रौशन कुमार आदि भी मौजूद रहे।