गड़खा।थाना क्षेत्र के साधपुर में शराब पीकर हंगामा करते एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती में निकली पुलिस ने देखा कि खैरा थाना क्षेत्र के गंगसरगट्टी गांव निवासी भूषण राय शराब पीकर साधपुर चौक पर हंगामा कर रहा था।