
मढ़ौरा ।
नगर क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड में बीती रात सार्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गया । आग लगने पर घर के लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन घर का सारा समान जल कर खाक हो गया । मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मालगोदाम रोड में स्थित हरि ओम साह नामक एक व्यक्ति के घर के उपरी मंजील में सार्ट सर्किट से आग लग गयी । जब तक लोग समझ पाते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया । घर के भीतर बिछावन, पलंग, फर्नीचर, एलमीरा में आग पकड़ कर आग भयावह बन गयी । हल्ला होने पर फायर स्टेशन को लोगों ने सूचना दी । दमकल की गाड़ी भी करीब घंटा भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुई । आग पर जब तक काबू पाया जाता जब तक घर के भीतर का सब कुछ जल चूका था । पीड़ित हरि ओम साह ने बताया कि आगलगी में बिछावन, पलंग, फर्नीचर, एलमीरा, फ्रीज, कुलर, पंखा के साथ एलमीरा में रखा जेवर और करीब दो लाख रुपया नगद रुपया भी जल कर राख हो गया । हरि ओम साह ने बताया कि उसका किराना का दुकान था । दुकान के समान की खरीददारी के लिए उसने रुपयें जमा करके रखे थे । अगले दिन ही उसे गल्ला का समान खरीदने जाना था लेकिन रात में आग लगने से सबकुछ जल गया । घटना के सम्बंध में सीओ रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली है । सरकारी स्तर पर जो प्रावधान है उसके तहत पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा ।




Recent Comments