
मढ़ौरा(सारण)। शनिवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवगंज-लेरुआ रेलवे ढ़ाला के समीप खेत से एक अज्ञात युवती की शव को पुलिस ने बरामद किया।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इस संबंध में बताया जा रहा है कि बरामद शव दो-चार रोज पहले की प्रतीत हो रही है और बरामद शव को लगता है कि कुत्ता या सियार ने नोच कर क्षत विक्षत कर दिया है।घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी मिलने पर शव को रेलवे लाइन के पूरब से शीलहौरी हाल्ट की ओर जाने वाली सोलिंग वाली सड़क से पूरब गेंहू की खेत से शव की बरामदगी कर पोस्टमार्टम में भेज दिया।पुलिस ने घटना स्थल पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है।




Recent Comments