विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान,

भगवानपुर हाट (सिवान) :
प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के तुरहा टोली में शुक्रवार को

स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने विधायक मद से आठ लाख 58 हजार 674

रुपए की लागत से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन पूजा अर्चना के साथ किया।

यह सड़क महम्मदपुर तुरहाटोली के रामरतन साह के घर के पास

से चकमहम्मदा जाने वाली पीच सड़क तक बनी है।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर गांव,

हर गली में विकास की रोशनी पहुंचाई जा रही है। सात निश्चय योजना के

तहत गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। विकास योजनाओं का लाभ

समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मौके पर प्रखंड प्रमुख लखन मांझी, भाजपा के

पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्षणदेव पटेल,

कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, श्यामकिशोर साह, भरत गुप्ता, वीरेंद्र साह, ब्रह्मा साह,

कृपाल साह, मिश्री साह आदि मौजूद थे।

—