राज्य स्तरीय रेफरी की परीक्षा देंगे सिवान के तीन खिलाड़ी
परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा (सिवान) : राज्य स्तरीय हैंडबॉल रेफरी का दर्जा पाने के लिए सिवान
के तीन खिलाड़ी इसकी परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव
के पत्र के आलोक में बिहार हैंडबॉल जिला संघ में इन तीन खिलाड़ियों को
इस परीक्षा के लिए नामित कर दिया राज्य हैंडबॉल रेफरीशिप के लिए बिहार
में तीसरी परीक्षा आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा पटना
के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 7 से 9 जून तक आयोजित होगी।
तृतीय राज्य रेफरीशिप की इस परीक्षा के लिए सिवान से तीन खिलाड़ियों को
नामित नियमों के अनुरुप किया गया है।
—




Recent Comments