
पटना। 25,9,2021, शनिवार,जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना”आज ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों द्वारा रोड पर जीवन यापन कर रहे असहाय,निर्धन, जरूरतमंद को ,ज्ञान भवन, से शुरुआत कर बापू सभागार ,गांधी मैदान गोलार्ध, एक नंबर गेट से लेकर 10 नंबर गेट तक, 200 से ज्यादा जरूरतमंदों को ट्रस्ट की सक्रिय सदस्यों द्वारा भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम के संचालक सन् ऑफ गोस्वामी युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहां कि ट्रस्ट द्वारा धीरे धीरे शहर के हर कोने में जरूरतमंद तक भोजन वितरण करने की व्यवस्था बनाई जा रही है ।बहुत ही कम समय में आम जनमानस तक यह सेवा लागू कर दी जाएगी ।जिससे कई हजार जरूरतमंदों तक यह सेवा प्राप्त हो पाएगी। वही आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णेंद्र पांडे ने कहा जरूरतमंदों का सेवा कर दिन भर के किया हुआ कार्यों की थकान मिट जाती है। मन की बहुत ही संतुष्टि मिलती है। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सोनू कुमार ने कहा “सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं”इस मौके पर उपस्थित कमांडेंट अभिषेक वर्मा, सुनील कुमार यादव, पंचम कुमार, रामेंद्र पांडे, आदि कई युवा साथी मौजूद थे।




Recent Comments