सांसद के सहयोग से पीड़िता को सर्जरी के लिये उपलब्ध करायी एक लाख रुपये की सहायता राशि

सहायता राशि की स्वीकृति पत्र परिजन को देते भाजपा नेता मनोज सिंह
मढौरा (सारण)।
स्थानीय पुरानी बाजार की एक गंभीर रोग से पीड़ित युवती अब सांसद के प्रयास से अपना इलाज करा सकेगी । सांसद के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष” से एक लाख रूपये की स्वीकृति पत्र युवती के परिजन को उपलब्ध कराया गया है । राशि स्वीकृति पत्र भाजपा नेता सिंह मनोज सिंह के द्वारा पिड़िता अंकिता के परिजन को दिया गया। पुरानी बाजार निवासी रंजीत कुमार गुप्ता की 21वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी गंभीर गुर्दा रोग से पिड़ीत थी, उसका पिछले की महिने से सीएमसी भेल्लौर में इलाज चल रहा था । इस बिमारी में उसके सर्जरी की आवश्यकता थी लेकिन राशि अभाव में वह अपना इलाज नही करा पा रही थी । इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या से सीधा जुड़ाव रखते है । आम लोगों की चिकित्सा आवश्यकता को जान तत्काल मदद के लिये प्रयास करते है । पीड़ीत अंकिता के बिमारी को लेकर भी एक आवेदन सांसद को दिया गया था ।

सांसद के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष” से एक लाख की राशि स्वीकृत कराया गया । इस दौरान ललन जयसवाल, परमेश्वर सिंह उर्फ कुटन सिंह, अनिल ठाकुर, अर्जुन साह, संतोष कुमार इत्यादि मौजूद थे। सभी लोगों ने बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया ।




Recent Comments