ट्रेन की चपेट में आने से युवक कटा, मौत
मढ़ौरा(सारण)। मिर्जापुर ताल पुरैना रेलवे ढ़ाला के पास भैंस को चराने गया एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया । युवक के दोनों पैर कट गए थे । आनन-फानन में लोग उसे किसी तरह से रेफरल अस्पताल मढ़ौरा लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गी । मृतक अगहरा निवासी रामबाबू राय का 22 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार बताया गया है । सूचना पर पहुंची मढ़ौरा थाना की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक सुभाष अपनी भैंसों को लेकर चराने गया था । संध्या के समय वह भैसों को लेकर घर लौट रहा था । इसी दौरान उसकी भैस ट्रैक पर चली गई और भैंसों को ट्रैक से हटाने के दौरान युवक ट्रेन के चपेट में आ कर बुरी तरह से जख्मी हो गया था ।
-/-




Recent Comments