बहुचर्चित बीबीसी चिमनी पार्टनर विवाद का मामला
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti
नगर पंचायत क्षेत्र के रंगिनिया गांव स्थित बीबीसी चिमनी पार्टनर विवाद एक बार फिर सुर्खिया बनने की ओर चल दी हैं। चिमनी के एक पार्टनर ने बख्तियारपुर थाना को लिखित आवेदन देकर अबिलंब विवादित चिमनी के क्लिन व घेरा के तोड़ पर रोक लगाने की मांग किया है
थाना को दिये गये आवेदन में पार्टनर नगर पंचायत निवासी समसुल होदा ने कहा है कि हम तीन पार्टनर मिल कर बीबीसी नामक चिमनी का कारोबार शुरू किया था कुछ दिन कारोबार चलने के बाद आपसी मतभेद हो जाने के बाद एक पार्टनर सलखुआ प्रखण्ड के फेनसाहा निवासी अबू नसर ने सहरसा न्यायालय में केश दायर कर दिया जो वर्तमान में न्यायालय में चल रहा हैं। उसके बाद मेरे द्वारा भी न्यायालय में केश दायर किया गया।जो लंबित है।
अचानक 23 सितंबर 17 को एक पार्टनर अबू नसर ने विवादित चिमनी के साईडर व क्लिन को तोड़ने के साथ नया बीबीसी चिमनी का निर्माण बगल में शुरू कर दिया। इस निर्माण में पुराने चिमनी का ईट व अन्य सामाग्री का प्रयोग किये जाने का विरोध स्वरूप बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देने पर कार्यवाही उपरांत अनुमंडल न्यायालय में मामला चल रहा हैं।
उपरोक्त सब कुछ हो जाने के बाद भी उपरोक्त विवादित चिमनी पर तोड़ जोड़ जारी है जो न्यायोचित नही है। इसलिये अबिलंब विवादित चिमनी पर हो रहें किसी प्रकार के काम पर तत्काल रोक लगाई जाय।
इस बाबत बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणबीर कुमार से पुछे जाने पर बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही हैं। उचित कार्यवाही की जायेगी।




Recent Comments