
अनियंत्रित सवारी पिकअप गड्ढे में पलटी, दर्जन भर लोग घायल
मांझी(सारण) थाना क्षेत्र के रणपट्टी गांव के समीप एक अनियंत्रित सवारी पिकअप गड्ढे में पलट गई. जिसमे सवार दर्जन भर लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने गाड़ी से बाहर निकाल कर सिसवन तथा ताजपुर निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।. घायलों में अधिकांश महिला तथा बच्चें शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाघ्यक्ष ददन राय पूरे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. घटना के सम्बंध मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के रधुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीडार गांव निवासी मनोज कुमार के घर से लोग बलिया गंगा नदी में बार ओहार में गये थे. लौटने के क्रम में नशे में धुत चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गड्ढे में पलट गई।




Recent Comments