
मांझी। गुरुवार को मांझी के रामघाट पर सरयु में स्नान करने गए एक ब्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्नान करने के दौरान वह अचानक तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चला गया। डूब रहे ब्यक्ति को बचाने के लिए कई लोगों ने नदी में छलांग भी लगाया तथा नाव से भी उसे पकड़ने का प्रयास किया गया पर बचाया नही जा सका। मृतक मांझी थाना क्षेत्र के मखदुमगंज निवासी गोरख महतो का पुत्र उमेश महतो उम्र 35 वर्ष बताया जाता है। मृतक के परिवार में पत्नी व पांच पुत्र हैं। डूबने की खबर पाकर घर में कोहराम मचा है। इधर सीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोर नाव के सहारे शव की खोजबीन में जुटे हुए हैं।




Recent Comments