मशरक:- कोविड -19 के विश्वव्यापी प्रभाव के कारण संपूर्ण देश में चल रहे लॉक डाउन की स्थिति में सभी विद्यालयों में नए सत्र 2020-21 का पठन-पाठन बाधित हो रहा है। इस परिस्थिति में मशरख प्रखंड के बंगरा काली स्थान स्थित जे. एन. पब्लिक स्कूल में विगत 1 अप्रैल से ई लर्निंग की कुशल व्यवस्था की गई है। विद्यालय द्वारा प्राचार्य राजीव सिन्हा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य की नियमित व्यवस्था की गई है। विद्यालय के 10 शिक्षकों द्वारा विभिन्न ई लर्निंग, मोबाइल एप लर्निंग एप, वीडियो एवं ऑडियो लिंक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पठन पाठन का कार्य जारी है। ये सभी सुविधाएं स्कूल वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल में संग्रहित, लिखित सामग्री, अपलोड कर, तैयारी के माध्यम से शिक्षण कार्य को गतिशील रखा गया है। इस कार्य में अभिभावकों का महत्तम सहयोग मिल रहा है। विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को घर पर ही सुरक्षित रहकर इस समय में सकारात्मक सहयोग की अपील की है। साथ ही अपने स्कुल के बच्चों के माध्यम से अपने घर के सभी सदस्यों को ख्याल रखने तथा किसी भी बिमारी से सचेत रहने की आग्रह की है।