राहत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

सभी पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में नाव की व्यवस्था करें

पानापुर (सारण)मंगलवार को भोरहाॅ भाकपा माले जिला सचिव के आवास पर दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सहायता नहीं करने के खिलाफ़ विरोध दिवस मनाया। भाकपा(माले)के जिला सचिव सभापति राय ने कहा की प्रखण्ड क्षेत्र के धेनुकी, सतजोड़ा, बसहियाॅ, भोरहाॅ तथा महम्मदपुर पंचायत के  सैकड़ों बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना।इस क्रम में बाढ़ पीड़ित परिवारों ने यह आरोप लगाया कि सरकार द्वारा अभी तक कोई सहायता उपलब्ध नही कराया गया है।लेकिन प्रशासन तथा सरकार के नेता बोट पर चढ़कर फोटो खिंचवा रहें हैं तथा कह रहे हैं कि बाढ़ पीड़ितों को सभी प्रकार सुविधा दी जायेगी।बाढ़ आने से पहले सरकार की ओर से बड़े-बड़े ब्यान आते थे कि सारण तटबंध पुरी तरह सुरक्षित है तथा प्रशासन मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।लेकिन हुआ क्या? बाॅध टूट गया और आज लाखों लोग घर से बेघर हो गए।विस्थापित परिवारों को सरकार छुपाने के लिए एक तिरपाल तक नहीं मिला है और न उनके लिए एक नाव की व्यवस्था की गई है ।अभी तक जो नाव दिया है वो केवल जनप्रतिनिधियों तथा अफसरों के लिए हीं उपलब्ध है।ऐसे में भाकपा माले यह माँग करता है कि 1-सभी विस्थापित परिवारों को तिरपाल दिया जाय।2-वे जहाँ शरण लिए हैं वहां लाइट तथा खाने की व्यवस्था की जाय।3-बाढ़ प्रभावित पंचायतों के सभी वार्ड में नाव की व्यवस्था की जाय।4-प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम की व्यवस्था की जाय।5-सभी बाढ़ प्रभावित परिवार को जीआर की राशि दी जाय।तथा मवेेशियों के लिए चारेे की व्यवस्था की जाय।