संजय विजित्वर (हाजीपुर)- बिहार राज्य संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ एवं अनुदान नहीं वेतनमान फोरम के तत्वावधान में आज सरकार की उपेक्षा पूर्ण रवैया के विरोध में एक बैठक मास्क सुरक्षा के तहत स्थानीय गांधी आश्रम में हुई । इस बैठक में आगामी 2 सितंबर को पटना में होने वाली कफन बांध रैली को सफल बनाने के लिए उपस्थित शिक्षकों ने आपस में विचार विमर्श किया तथा बैठक के बाद अपनी मांग का एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए त्रिभुज शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी उम्मीदवार डॉ अभय नाथ सिंह ने कहा कि बिहार सरकार वित्त रहित अनुदानित शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है 8 साल का अनुदान राशि अब तक बकाया है और नित्य नए-नए जांच के नाम पर कॉलेज एवं इसके कर्मचारियों का शोषण होता रहा है। कर्मचारियों की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल ,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव तथा शिक्षा विभाग को अनेक पत्थर लिखे गए , लेकिन अब तक परिणाम दिखाई नहीं पड़ता। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहां के अनुदान के बदले अब पूर्ण वेतनमान अगर सरकार नहीं देती है तो यह आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य प्रोफेसर रणविजय कुमार सिंह ने भी शिक्षकों की पीड़ा बतायी और कहां थी कितने शिक्षक अब तक काल के गाल में समा गए किंतु सरकार सुध नहीं ले रही है। उन्होंने शिक्षकों से पटना में आगामी सितंबर माह में होने वाली कफन बांध रैली ने हिस्सा लेने के लिए अपील की।इस बैठक को संचालित कर रहे प्रोफ़ेसर चंद्र भूषण सिंह शशि ने उद्देश्य पर चर्चा की। उक्त बैठक में संबद्ध डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज के भी प्राध्यापक शामिल हुए जिनमें प्रोफेसर रमेश कुमार, डॉ राकेश कुमार गुप्ता, डॉ राधाकृष्णन राय, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, प्रोफ़ेसर प्रियरंजन ,डॉ अमोद प्रबोधि, प्रोफ़ेसर जितेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर अमरेश श्रीवास्तव, प्रोफेसर नवल प्रसाद सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार ,प्रोफेसर हेमंत कुमार, प्रोफेसर मनोज कुमार ,प्रोफेसर सुधीर कुमार तथा डॉक्टर गंगासागर सिंह उपस्थित थे।