💥समाज के सकारात्मक पुनर्निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण- 
        @प्रोफेसर रविन्द्र पाठक 
👉पत्रकार महेन्द्र कुमार की स्मृति में संगोष्ठी संपन्न 
👉संगोष्ठी में महेन्द्र कुमार के जीवन के बहुआयामी व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने रखें विचार 
💢सीवान: समाज में मीडिया की भूमिका संवादवहन की होती है।वह समाज के विभिन्न वर्गों, सत्ता केन्द्रों,व्यक्तियों और संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करता है।आधुनिक युग में मीडिया का सामान्य अर्थ समाचार-पत्र, पत्रिकाओं, टेलीविज़न, रेडियो, इंटरनेट आदि से लिया जाता है।
उक्त बातें रविवार को सीवान नगर के पत्रकार भवन में पत्रकार, समाजसेवी व शिक्षाविद स्व. महेन्द्र कुमार के स्मृति में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत के सम्पर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक ने कहीं ।उन्हें कहां कि किसी भी देश की उन्नति व प्रगति में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान होता है।अगर मैं कहूँ कि मीडिया समाज का निर्माण व पुनर्निर्माण करने में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करता है  तो यह गलत नहीं होगा। इतिहास में ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं जब मीडिया की शक्ति को पहचानते हुए लोगों ने उसका उपयोग लोक परिवर्तन के भरोसेमंद हथियार के रूप में किया है।प्रोफेसर पाठक ने कहां कि अंग्रेज़ों की दासता से सिसकते भारतीयों में देश- भक्ति व उत्साह भरने में मीडिया का बड़ा योगदान था।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पत्रकार डाक्टर अशोक प्रियबंद ने कहां कि 
आज भी मीडिया की ताकत के सामने बड़े से बड़ा राजनेता,उद्योगपति आदि सभी सिर झुकाते हैं। मीडिया का जन-जागरण में भी बहुत योगदान है। बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का अभियान हो या एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य, मीडिया ने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से निभाई है।लोगों को वोट डालने के लिये प्रेरित करना,बाल मज़दूरी पर रोक लगाने के लिये प्रयास करना,धूम्रपान के खतरों से अवगत कराना जैसे अनेक कार्यों में मीडिया की भूमिका सराहनीय है।उन्होंने कहा कि मीडिया समय-समय पर नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करता रहता है। देश में भ्रष्टचारियों पर कड़ी नज़र रखता है।समय-समय पर स्टिंग ऑपरेशन कर इन सफेदपोशों का काला चेहरा दुनिया के सामने लाता है। इस प्रकार मीडिया हमारे लिये एक वरदान की तरह है।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गांधीवादी नेता महात्मा भाई ने कहां कि महेन्द्र कुमार जैसे लोगो उस दौर में सीवान की जमीन पर पत्रकारिता की नींव रखी जिस दौर में पत्रकारिता एक निरस विषय हुआ करता था ।उन्होंने कहा कि महेन्द्र कुमार जैसे पत्रकार के द्वारा तैयार किए गय जमीन पर ही  सीवान में आज की पत्रकारिता  फल-फूल रही है ।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिवक्ता शिवनाथ सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अनिल पाण्डेय, लोजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने समाज के लिए महेन्द्र कुमार के द्वारा किए गए विभिन्न आयामों का विस्तार से चर्चा की ।संगोष्ठी को भाजपा के युवा नेता मनोरंजन सिंह, प्रसिद्ध शायर कमर सिवानी, शैलेन्द्र वर्मा सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया ।संगोष्ठी का आयोजन महेन्द्र कुमार स्मृति न्यास के तत्वावधान में महेन्द्र कुमार प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर किया गया ।संगोष्ठी का संचालन पत्रकार नवीन सिंह परमार ने किया, वही धन्यवाद ग्यापन महेन्द्र कुमार के पुत्र डाक्टर अमित कुमार मोनू ने किया ।इस अवसर पर शायर तंग इनायतपुरी, पत्रकार विजय पाण्डेय, आलोक वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, कौशलेन्द्र कुमार, दामोदर प्रसाद, संदीप गिरी, भाजपा नेता राहूल तिवारी, नगर पार्षद देवेन्द्र गुप्ता, कुमार राजकपुर टिपू  सहित दर्जनों की संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें ।