समस्तीपुर : रेल मंडल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कॉंग्रेस के जोनल अध्यक्ष व महासचिव का किया गया स्वागत
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

समस्तीपुर
समस्तीपुर ईस्ट सेंट्रल रेलवेमेंस कॉंग्रेस के जोनल अध्यक्ष और महासचिव सहित कई पदाधिकारियों का समस्तीपुर मंडल के संगठन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही इस मौके पर ECRMU के कई नेताओं ने नर्मदेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में विधिवत ECRMC में शामिल हुये।। जोनल के अध्यक्ष बी के सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हमारी संगठन काफी चिंतित है और इसी कड़ी में शुक्रवार को ECRMU के लोगों ने अपनी आस्था जताते हुये हमारे संगठन में नर्मदेश्वर यादव जुड़े है इनको आगामी संगठन की बैठक में प्रस्ताव लेकर बड़े पद पर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि रेलकर्मियों से जुड़े कई मुद्दे सामने आये है।नई पेंशन नीति का खात्मा , क्वाटर की साफ सफाई , रेलवे में एफडीआई निजीकरण का विरोध , समस्तीपुर मंडल के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था हो, महिला रेलकर्मी के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि शामिल है। इस मौके पर ओबीसी एसोशिएशन के मंडल मंत्री महेश कुमार,SC ST के मंडल मंत्री लालबाबू राम, महासचिव नवीन कुमार राय, केंद्रीय पदाधिकारी मनीष कुमार ,नवीन कुमार सिन्हा इमदाद अहमद ,मदन कुमार महासेठ ,प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे




Recent Comments