दरियापुर में 65 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित
दरियापुर(सारण) : मंगलवार को नाथा छपरा पंचायत के बड़का बनेया के दलित बस्ती में जगदम्बा स्थान पर एचपी गैस एंटरप्राइजेज परसा के द्वारा 65 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह और संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू देबी ने किया। वक्ताओं में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इसी स्थान पर छपरा के लोकप्रिय सांसद राजीवप्रताप रूडी के निर्देश पर कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत शिविर लगाकर स्थानीय लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया था और पुनः इसी स्थान पर गैस सिलेंडर, चूल्हा का बितरण किया जा रहा है।वहीं वंचित महिलाओं को इस योजना का लाभ फिर से शिविर लगाकर उनलोगों तक ये लाभ पहुचाया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री बलिराम तिवारी और जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ साथ स्थानीय सांसद श्री रूडी के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ पर प्रकाश डाला और गैस के रख रखाव के विषय मे भी महिलाओं को बताया। इस योजना से लाभार्थियों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और उपस्थित महिलाओ ने स्थानीय सांसद को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष महेश राय,भाजपा नेता अनिल सिंह,भाजपा नेत्री संध्या राय, परसा पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष तूफान सिंह , पूर्वी अध्यक्ष विनय शर्मा, रणधीर सिंह, उपस्थित थे ,लाभार्थी महिलाओ में गायत्री देवी,सीता देवी,चिंता देवी,मनोरमा देवी, आदि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।