हाजत में बंद अभियुक्त फरार
पानापुर (सारण):रविवार की रात पानापुर थाने के हाजत में बंद अभियुक्त चकियां चिंतामनपुर निवासी अनिल सिंह उर्फ मुनिल सिंह चौकीदार को धक्का मारकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि रात में अभियुक्त ने शौचालय जाने के लिए चौकीदार से पानी मांगा। चौकीदार हाजत खोलकर जैसे ही पानी देने के लिए अंदर घुसा, उसी दौरान आरोपी अनिल सिंह उर्फ मुनिल सिंह ने चौकीदार को धक्का देकर हाजत से निकल गया। उसके बाद चौकीदार ने शोर मचाया। लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर अभियुक्त भागने में सफल रहा। वह दो कांडों का आरोपी था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।




Recent Comments