भूपेद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में किसान एवं मजदूर वगॆ के बच्चों के साथ होती है खिलवाड़
संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा:-कोसी और सीमांचल के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के मकसद से बीएन मंडल विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी ।पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और सांसद शरद यादव ने मधेपुरा में विश्वविद्यालय स्थापित कर कोसी और सिमांचल के लोगों को अमूल्य तोहफा दिया लेकिन स्थापना काल से हीं विश्वविद्यालय विवाद और भ्रष्टाचार के गर्त में समाता चला गया । महान समाजवादी नेता भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के क्रिया कलाप से स्व भूपेन्द्र बाबु की आत्मा भी दुखी होगी ।विवादों से विश्वविद्यालय का रिश्ता चोली और दामन जैसा रहा है ।भूपेद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में किसान एवं मजदूर वगॆ के बच्चों के साथ होती है खिलवाड़ ।
उक्त बाते राष्ट्रीय लोक समता पाटी के जिला युवा अध्यक्ष डी के कुमार उफॆ सिटटू ने कही। उन्होंने कहा कि मैं काफी दिनों से देखते आ रहा हूँ कि इस विविमें यहाँ प्रोफेसर एवं विवि कमॆचारी के ही सगे- संबंधी का रिज्लट होता है एवं टाॅपर भी। लेकिन मैं यहाँ भी देखते आ रहा हूँ कि सभी कुलपति को ही दोष ठहराते हैं।
लेकिन वो बाहरी है उसे क्या पता कि सिंहेश्वर किस होकर जाना है वो तो हमारे विवि के स्थाई आदमी बताऐंगो लेकिन ऐसा नहीं होता है वो अपने स्वार्थ में कुलपति को अपने तरीके से चलाती है। अगर यह कारण नहीं है तो इस विवि के प्रत्येक साल सेशन लेट चल रहा है।
अगर इसको ठीक कराना चाहे तो छः माह में ठीक हो सकता है ।इसे व्यवस्थित करने के लिऐ इस विवि का सिंडिकेट सदस्य, प्रोफेसर एवं विवि कमॆचारी चाहे तो ठीक हो सकता है लेकिन यहाँ का ही विवि सदस्य ठीक करने के लिऐ तैयार नहीं है । क्योंकि उनके बाल-बच्चे दूसरे विवि में पढ़ाई करवाते हैं ।
यही करण है कि विवि का सेशन लेट चल रहा है । नहीं तो सेशन भी ठीक चलता लेकिन एक बात देखने योग है कि जब-जब सिंडिकेट सदस्य की बैठक हुई है उसमें सेशन जो लेट चल रहा है एवं परीक्षा के रिज्लट में जो गड़बड़ी हुई है आजतक इस मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई है।यह सदस्य चाहे तो सेशन ठीक हो सकता है। यही कारण है कि इस विवि में प्रत्येक दिन किसी ना किसी राजनीतिक दल के द्वारा धरना या पूतला दहन होती रहती है।




Recent Comments