राजद के वरिष्ठ नेता विशुनदेव राय को मातृ-शोक
संजय ‘विजित्वर'(हाजीपुर) :राजद के वरिष्ठ नेता विशुनदेव राय को मातृ-शोक ।बीते कल यानी सोमवार को प्रत्युष काल में राजद के वरिष्ठ नेता विशुनदेव राय की माता व स्व० द्वारिक राय की धर्म पत्नी पानवती देवी का १०५ वर्ष की अवस्था में स्थानीय ऐतिहासिक सोनचिरैया पोखर के समीप स्थित निवास – स्थान पर देहावसान हो गया । उनकी अंत्येष्टि कौनहारा घाट पर मंगलवार को हुई जिसमें मुखाग्नि उनके छोटे व पाँचवे पुत्र राजद नेता राज किशोर राय उर्फ राय जी ने दी ।श्री राय की माता जी की गाजे _बाजे के साथ निकली शवयात्रा में हजारों की संख्या में लोग थे जिन्होंने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की ।हाजीपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम समेत राज्य , जिला तथा प्रखंड स्तर के कई नेता शवयात्रा में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की ।बताते चलें कि विशुनदेव राय की स्व० माता जी अपने पीछे लगभग ७५ व्यक्तियों का भरा -पूरा परिवार छोड़ चली हैं जिसमें राजद के युवा नेता डॉ मुकेश रौशन (पौत्र)तथा रंजीत यादव (नाती) शामिल हैं ।




Recent Comments