एसआईटी की दो पुलिस कर्मियों की शहादत पर जांच में डीजीपी पहुंचे मढ़ौरा

🔸एसआईटी की बोलेरो गाड़ी पर अपराधियो ने की गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर समेत दो हो गए थे शहीद

छपरा : मढ़ौरा में एसआईटी के दो जवानों के शहीद और एक के जख्मी हो जाने के मामले की जांच के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे मढ़ौरा पहुंचे।वुधवार के साढ़े दस बजे घटना स्थल पर पहुंचे डीजीपी के साथ सारण एसपी और डीएम के साथ काफी संख्या में प्रशासन के अधिकारी मौजदू थे।डीजीपी ने घटना स्थल की मुयायना कर अधिकारियों के साथ गुप्तगू कर अपराधियो के धरपकड़ के लिये आवश्यक निर्देश दिया ।डीजीपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।मालूम हो कि
मंगलबार देर शाम मुख्य बाजार में बस स्टैंड के पास एसआईटी पुलिस की गाड़ी पर अपराधियो ने गोलीबारी कर हमला कर दिया था।जिसमें एसआईटी टीम के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह और पुलिस बल के एक अन्य जवान महम्मद अफरोज की गोलीबारी में घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि तीसरे जख्मी हवलदार रजनीश कुमार को जख्मी हालत में मढ़ौरा से रेफर कर दिया गया था।मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी के टीम क्षेत्र से काम कर मढ़ौरा स्टैंड के समीप पुरानी स्टेट बैंक के पास से गुजर रही थी कि गोलीबारी शुरू हो गई।गोलीबारी की आवाज सुन बाजार में अफरातफरी की माहौल हो गई।देखते देखते ही बाजार के दुकानदार ने दहशत में फटाफट दुकानें बंद कर दी और बाजार में सन्नाटा फैल गया।सूचना पाकर मढ़ौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच बोलेरो गाड़ी पर से जख्मी तथाकथित दो मृतकों और एक घायल अवस्था मे छटपटा रहे जख्मी को अस्पताल लाया।जहां पर तीनों की पहचान की बात बताई गई।जिसमे एक एसआईटी के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह के रूप में और दूसरे मृतक दरोगा महम्मद अफरोज बताया गया था।स्थानीय रेफरल अस्पताल में जख्मी की प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।जख्मी को जांघ में गोली लगने और हाथ टूटने की बात बताई जा रही थी ।

🔸घटना के दूसरे दिन बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, बंद रही दुकाने

छपरा : जिले के मढ़ौरा बाजार में घटना को लेकर काफी दहशत का माहौल है।घटना के दूसरे दिन वुधवार को बाजार की दुकान बंद रही और पुलिस गश्त तेज था।जिससे लोग भयाक्रांत थे।समीप के एलआईसी कार्यालय में दिन भर सन्नटा पसरा रहा।जबकि अन्य बैंक आदि संस्थानों में अन्य दिनों के अपेक्षाकृत काफी कम लोग आए।वही सड़को पर वाहनों की आवाजाही भी कम थी।