समस्तीपुर:विधायक ने अलग-अलग पंचायतों में किया सड़कों का उद्घाटन व शिलान्यास

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
उजियारपुर
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार मेहता ने आज शुक्रवार को दलसिंहसराय प्रखंड के दो पंचायतो में नवनिर्मित सड़क का उदघाटन किया। विधायक ने प्रखंड के लोदीपुर एवं हरिशंकरपुर पंचायत भवन के पास 6 लाख 86 हजार की लागत से बनी सड़क और 33 लाख 77 हजार की लागत से बनी दोनो सड़क का उदघाटन किया। वहीं मेहता ने बसढ़िया हाल्ट से लेकर महादलित वस्ती तक करीब 74 लाख 90 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।

मौके पर पंचायत अध्यक्ष सीताराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर महतो, जाविर हुसैन, राज दीपक,पुन्नजय कुमार,अनिल राय, विजय चौधरी, राम सगुन राय, शम्भू राय, राजेश्वर राय, सुरेश चौधरी, वैद्धनाथ राय, दिनेश महतो, राजेश्वर पासवान, नागेश्वर पासवान, शिव शंकर दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




Recent Comments