अभी और रुलायेगी गर्मी, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के नही दिख रहे आसार
दैनिक खोज खबर डेस्क
बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में फिलहाल गर्मी से आमलोग बेहाल हैं। सुबह 9 बजे के बाद से ही संध्या 5 बजे तक राजधानी समेत अन्य शहरों में गर्मी से लोग परेशान है। फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के भी आसार नही दिख रहे हैं।
राजधानी पटना समेत गया, नालंदा, औरंगाबाद व छपरा में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है।
सोमवार को राजधानी पटना का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग पटना का कहना है कि फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नही है। कमजोर मानसून व उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने बिहार का तापमान बढ़ा दिया है जबकि बंगाल की खाड़ी की आर्द्रता बिहार तक पहुँच नही रही जिस कारण गर्मी लोगो को रुला रही है।
उत्तर प्रदेश से आ रही इन गर्म हवाओं के कारण ही 42 डिग्री का तापमान 45 डिग्री सा महसूस हो रहा है।
राजधानी सहित सूबे के कई जिलों में पछुवा हवा 10-30 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बह रही है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
फिलहाल 22 जून तक इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नही दिख रहे हैं।




Recent Comments