
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के अलग-अलग गांवों में चार दिवसीय महापर्व छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन किया गया। नगर पंचायत के सतीवार तीर, मालिक घाट, गोपालवाड़ी कौलेश्वरी घाट और प्रखंड क्षेत्र के चांद कुदरिया, कर्ण कुदरिया, डुमरसन, अरना, बंगरा, जजौली, मदारपुर, सोनौली, सेमरी समेत अन्य गांवों में छठ घाटों को चकाचक सफाई किया गया और भव्य पंडाल से सजावट कर अर्ध्य दिया गया, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहीं। सतीवारतीर घाट पर बनियापुर विधायक केदारनाथ, नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महतो और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, चरिहारा घाट पर राजद प्रत्याशी चांदनी, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, मशरक सीओ सुमंत कुमार ने छठ पूजा की। बीडीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह दल बल के साथ विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।




Recent Comments