नगरा में बैट्री दुकान से हुई हजारो रुपये की चोरी
नगरा(सारण) । नगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानी बैट्री में बीती रात दुकान में चोरी कर ली।बता दें कि भवानी बैटरी की दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने आधी रात को दुकान का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।चोरो ने गल्ला में रखे 4500 सौ रुपये नगद उड़ा ले गए।प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त दुकानदार नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी शम्भूलाल पंडित बताये जाते है.दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को भी अपना दुकान बंद कर घर चला गया और सुबह जब आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर गल्ला में रखे 45 सौ रुपये गायब है।ओपी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं वहीं चोर बेखौफ घूम रहे हैं।वहीं दुकानदार ने नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन दिया है।इस मामले में ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है।