समस्तीपुर:पूर्वोतर के राज्यों मे जीत पर भाजपा युवामोर्चा ने निकाला विजय जुलूस
✍न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर नरहन बाजार में त्रिपुरा एवं नागालैंड के चुनाव परिणाम पर युवा मोर्चा गुंजन मिश्रा के नेतृत्व में युवामोर्चा विभूतिपुर पूर्वी मण्डल के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया इस जीत पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने कहा ये जीत नही आजादी है वामियों से आजादी, नक्सलियों से आजादी भ्रष्टाचारियों से आजादी साथ ही उन्होंने कहा अब कर्नाटक की बारी है।

जीत के जश्न पर दुबारा होली खेली गई, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश के साथ जुलूस निकाला गया, और मिठाई भी बांटी गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंडित बाबू साहेब झा ने किया उन्होंने कहा कि देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी पर ही भरोसा है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नेतृत्व की जीत है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सिंह,शिव चन्द्र प्रसाद सिंह,मधुकर कुमार,विट्टू कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments