नाले का पानी बंद करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आंदर (सिवान) : असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में नाले का पानी बंद करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के मुकेश चौहान ने नाले का पानी बंद कर दिया गया, जबकि नाले का पानी आम गैरमजरुआ जमीन में 20 वर्ष पूर्व से गिर रहा है। मुकेश चौहान गैरकानूनी ढंग से उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर रमाकांत चौहान समेत दर्जनों ग्रामीण जीरादेई सीओ तथा असांव थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

साभार : परवेज अख्तर, सिवान